Header Ad

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष व व्यापारियों ने 'यूजर् चार्ज ' के विरोध में किया एक दिवसीय उपवास , कहा मांग पूरी न होने पर होगा आंदोलन...Uttarakhndnewsvaani

बागेश्वर। बागेश्वर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी यूथ कार्यकर्ता व व्यापारियों ने चौक बाजार में नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर पालिका की ओर से व्यापारियों पर लगाए गए यूजर चार्ज के विरोध में एक दिवसीय उपवास पर यूथ जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व व्यापारी बैठे, जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि नगरपालिका यूजर चार्ज लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। पूरे देश भर में कोरोना की इतनी बड़ी महामारी से लोगों व व्यापारियों का कारोबार अभी तक उभर नहीं आया है ऐसे में व्यापारियों को बागेश्वर की पालिका द्वारा यूजर चार्ज लगाकर और भी परेशानी बढ़ा दी है। इसी के साथ साथ कवि जोशी व व्यापारियों ने मांग पूरी ना होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है ।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी व व्यापारी

बागेश्वर जिला यूथ कांग्रेस यूजर चार्ज का विरोध शुरू से करते आई हैं। युवाओं ने नगरपालिका के व्यापारियों के साथ मिलकर यूजर चार्ज के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया, इनमें सभी व्यापारियों ने यूजर चार्ज शुल्क को लेकर विरोध और जल्द से निरस्त करने की मांग की।  इस एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, जिला महामंत्री अनिल कार्की, नवीन लालसाह, देवेंद्र अधिकारी, उमेश लालसाह, राजेंद्र टंगड़िया, अंकुश उपाध्याय , भूपेंद्र कोरंगा व गौरव काठायत आदि मौजूद रहे।