Header Ad

कपकोट Kapkot विधानसभा क्षेत्र में सुरेश गढ़िया Suresh Garia की लगातार जनसंपर्क कार्यक्रम जारी , लोगों के बीच जा कर ले रहे जीत का आशीर्वाद.. पढ़ें पूरी खबर

सुरेश गढ़िया के साथ पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया व बलवंत सिंह भौर्याल भी जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल रहते है


कपकोट। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टीयो के प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क कार्यक्रम किये जा रहे हैं। बागेश्वर जनपद के कपकोट 46 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया लगातार जनसंपर्क कार्यक्रम में गाँव-गाँव , घर-घर जाकर वोट की मांग व जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। सुरेश गढ़िया के समर्थकों द्वारा भी लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सुरेश गढ़िया नामांकन के दूसरे दिन से ही क्षेत्र की जनता से मिलने के लिए निकल गये । तभी से लगातार ज्यादा समय जनता के बीच हर बूथ में जाकर लोगों की समस्याएं भी जान रहे हैं। सुरेश गढ़िया ने बताया कि शनिवार को भाजपा के विजय संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कपकोट विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गाँव बनेगांव, रावतसेरा, धारी, माणा, दिगोली, सिमकुना, बाजझोरोती, धपोला सेरा, बजीना, ससोला आदि क्षेत्रों की संभ्रांत जनता से जनसंपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


सुरेश गढ़िया के समर्थक रात दिन लोगों को कपकोट से सुरेश गढ़िया व प्रदेश में भाजपा की सरकार लाने की अपील कर रहे हैं। कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होती रही तब भी पार्टीयों के प्रत्याशी, कार्यकर्ता व समर्थक जनता से मिलने के लिए निकल पड़े। नारे लगाते प्रत्याशियों के नाम पर गीत के माध्यम से वोट मांगने की अपील की जा रही है। हर पार्टी इस समय जोरों से मैदान पर है। पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया , बलवंत भौर्याल व अन्य बड़े कार्यकर्ताओं द्वारा सुरेश गढ़िया को इस बार विधायक चुनने की अपील लोगों से कर रहे हैं।