भारत के 21 राज्यों का साइकिल से भ्रमण कर हल्द्वानी पहुँचे भाष्कर भंडारी, Bhashakr Bhandari Cyclist
![]() |
Bhashkar Bhandari Cyclist |
Kharak Singh Mehta
हल्द्वानी। बागेश्वर जनपद के मेलाडुंगरी निवासी भाष्कर भंडारी बीते वर्ष 8 फरवरी 2022 को प्रदेश के नए स्टार्ट अप की संभावनाओं के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से देश भ्रमण पर रवाना हुए थे। भाष्कर ने जहां देश विदेश में भ्रमण कर रहे साइकिलिस्ट प्रदीप राणा से कुछ टिप्स लेकर चले थे। इन टिप्सों से आज भाष्कर भंडारी साईकिल से भारत देश के 21 राज्यों के भ्रमण कर अपने राज्य उत्तरखंण्ड के हल्द्वानी पहुँच गये हैं। जहाँ इस सफल भ्रमण के बाद भाष्कर भंडारी अपने साथियों के साथ मिले।
![]() |
भाष्कर भंडारी का स्वागत करते |
भाष्कर की 21 राज्यों का सफल साईकिल भ्रमण से हल्द्वानी में उनके साथियों ने पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सभी साथियों ने उनकी उज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कवीन्द्र कोरंगा ने बताया कि हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद बागेश्वर के लिए रवाना होंगे। जनपद में भी भाष्कर भंडारी का स्वागत किया जायेगा। इस मौके पर कवीन्द्र कोरंगा, भूपेंद्र कोरंगा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पंवार, हर्षित जोशी, सुंदर चौहान , हरीश रावत, गौरव जैसवाल, पहाड़ी आर्मी व बंदेमातरम ग्रुप के शैलेंद्र दानू मौजूद रहे।