Header Ad

Breaking News: बागेश्वर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल व रेखा खेतवाल ने ली भाजपा की सदस्यता

Suresh khetwal and rekha khetwal

प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा कार्य से लोग बेहद खुश हैं, तथा पार्टी में जुड़ रहे 

राज्य के बागेश्वर में उप चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियों जोरों पर हैं। भाजपा कांग्रेस में एक दूसरे के किले ढहाने बक लिए पार्टियां लगातार सदस्यता दिलाई जा रही है। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बागेश्वर में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। बागेश्वर प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई।

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव 2023

इसी दौरान प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहाँ की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा कार्य से लोग बेहद खुश हैं, तथा पार्टी में जुड़ रहे हैं। इससे साफ नजर आता है कि इस बार बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी पूर्व के मुताबिक ज्यादा वोटों से जितने वाली है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भी खूब मेहनत कर रही हैं कांग्रेस पार्टी में भी कई पुराने नेता जुड़ रहे हैं। वहीं इस बार बसंत कुमार को कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव में मैदान में उतारा है। एक ओर भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास मैदान पर हैं। वहीं अन्य पार्टियां मौजूद हैं।