Header Ad

कुमाऊँ के रोहित बिष्ट बने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट, परिजनों में में ख़ुशी लहर Rohit bisht Lieutenant

Rohit bisht Lieutenant

कुमाऊँ के रोहित बिष्ट बने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट, परिजनों में में ख़ुशी लहर
Rohit bisht Lieutenant

राज्य के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है ।शिक्षा,खेल तथा सैन्य क्षेत्र में भी भी अपना सफलता का परचम लहरा रहे हैं। आज ऐसे ही एक होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बन कर पूरे राज्य का नाम ऊँचा किया है। बता दें कि वरिष्ठ व्यवसायी विजयपाल सिंह बिष्ट के पुत्र रोहित सिंह बिष्ट ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रोहित सिंह बिष्ट मूलरूप से ग्राम मनान अल्मोड़ा के वार्ड संख्या 16 निवासी हैं।वरिष्ठ व्यवसायी विजयपाल सिंह बिष्ट के पुत्र रोहित सिंह बिष्ट ने 25 मई शनिवार को  को एचडी माला केरल से कमीशन प्राप्त किया। वे भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर पास आउट हुए हैं। 

रोहित के लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं इस मौके पर रोहित बिष्ट के पिता विजयपाल  बिष्ट, माता मीना बिष्ट और ताऊ अजयपाल सिंह बिष्ट केरल में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। रोहित के पिता व्यवसायी और माता गृहिणी है। रोहित की प्रारंभिक शिक्षा सर्राफ पब्लिक स्कूल से प्राप्त कर उन्होंने 12वीं तक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से ग्रहण की। रोहित की इस सफलता के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।