Header Ad

नंद किशोर पांडे व पारू पहाड़िया की जुगलबंदी में हुआ 'ब्यूटी बबीता' झोड़ा चाचरी गीत रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

पोस्टर

नंद किशोर पांडे व पारू पहाड़िया की जुगलबंदी में हुआ 'ब्यूटी बबीता' झोड़ा चाचरी गीत रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

Beauty Babita Kumaoni Song realise

उत्तराखंड कुमाऊँ में गाये जाने वाले झोड़ा चाचरी, छपेली न्योली आदि पारम्परिक गीतों का काफी मांग है। बीते कुछ सालों से यह झोड़ा चाचरी गीत बहुत कम लोक कलाकार गा रहे थे अब फिर से युवा पीढ़ी भी अपनी सांस्कृति को बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब लगातार नए अंदाज में कई गीत यूट्यूब पर रिलीज हो रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक खूबसूरत झोड़ा गीत के बारे में बताने जा रहे हैं। जो की बेहतरीन शब्दों का वर्णन कर रिकॉर्ड किया गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं ब्यूटी बबीता गीत की यह गीत बीते रविवार को उत्तरांचल सीरीज यूट्यूबर चैनल से रिलीज हुआ है। इस गीत को लिखा है मन्नू पहाड़िया ने। मन्नू पहाड़िया गीतकार के साथ साथ एक अच्छे युवा गायक भी हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गीत उत्तराखंड को दिए हैं। ब्यूटी बबीता गीत को  नंद किशोर पांडे एवं पारू पहाड़िया द्वारा गाया गया है। इस गीत को नंदा स्टूडियो हल्द्वानी में रिकॉर्ड किया गया है। बात करें नंद किशोर पांडे की तो उन्होंने कई सुपरहिट झोड़ा चाचरी, लोकगीत गाये हैं। वहीं पारू पहाड़िया ने भी कई गीतों में अपनी सुरीली आवाज दी है। दोनों की जुगलबन्दी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। ब्यूटी बबीता झोड़ा चाचरी गीत को बहुत ही खूबसूरत तरीके से गाया गया है। इस गीत में दीपक कांडपाल द्वारा संगीत दिया गया है। गीत के निर्माता हरीश चंद्र पपनै हैं। धीरज पांडे द्वारा कैमरा किया गया जबकि गीत का पोस्टर पंकज लोहिया द्वारा डिज़ाइन किया गया है।

गीत के बोल इस प्रकार से हैं

स्थाई मेल  .. ओ क्यूटी बबिता भली लागी भली छाजी बबिता तेरी सिल्की साड़ी 2

स्थाई फीमेल... इसमार्ट चंदना भली जची भली जची चन्दना तेरी फैंसी  दाढ़ीअंतरा .. खुटी तेरी भीमे न्हाति नजर तेरी अकाशा 2

सिल्की साड़ी उल्ट पल्लू लागेछे झक्काशा 2

अंतरा ..हाथ में स्मार्ट घड़ी आखों में कालो चशमा 2

सुनु मुनाड़ी सुने चैन लगेछे हैंडसमा 2

अंतरा - सिल्की साड़ी में सितारा चमकी राई चमाचम 2

त्यार पहाड़ी ठुमका देखी मैं 

हुडकी बजु घमा घम 2

अंतरा- तेरी स्टाइल तेरी लुकै की दुनिया दीवानी छा

मैं तो तेरी ब्योली बानुलो मन में यो ठानी छा 

स्मार्ट चांदना ....