Header Ad

भाजपा विधायक शैलारानी रावत का निधन Kedarnath MLA Shaila rani Rawat

शैलारानी रावत

भाजपा विधायक शैलारानी रावत का निधन  Kedarnath MLA Shaila rani Rawat

राज्य के देहरादून जिले से एक बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है। बीते मंगलवार देर रात केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 68 वर्ष की थीं। आपको बता दें कि विधायक शैलारानी दो दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। उनके निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया वहीं सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पक्ष विपक्ष के तमाम नेताओं ने दुःख जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
BJP MLA Shaila rani Rawat
बता दें कि वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुए एक हादसे में शैलारानी रावत गिर गई थीं, जिससे उन्हें क‌ई आंतरिक चोटें आई थी। चोट से मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था। हालांकि करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर अपने घर आकर सक्रिय राजनीति में फिर से लौट आई थी परंतु कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गई थी। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद वह ठीक से उभर नहीं पाई थी।
विधायक शैलारानी रावत का राजनीतिक सफर
वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट से पहली बार विधानसभा पहुंचने वाली शैलारानी रावत, उन 9 विधायकों में शामिल थीं, जिन्होंने हरीश रावत की सरकार के दौरान कांग्रेस में हुई बगावत के समय भाजपा की ओर रूख किया था। भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें केदारनाथ सीट से टिकट दिया था, परंतु वह जीत हासिल नहीं कर सकी। हालांकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने इसी सीट से जीत हासिल कर दुबारा विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की थी। शैलारानी रावत भाजपा की वरिष्ठ नेताओं में से एक थी। जिनके दुनिया से जाने पर कई पार्टी के लिए क्षति है।