Header Ad

भराड़ी बाजार में इंडिया फैलोशिप शक्ति क्लब व कपकोट कांग्रेस द्वारा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में मौन पदयात्रा कर श्रद्धांजलि दी

मोन पदयात्रा कर श्रद्धांजलि दी

इंडिया फैलोशिप शक्ति क्लब व कपकोट कांग्रेस द्वारा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में मौन पदयात्रा कर श्रद्धांजलि दी

आज मंगलवार को कपकोट ब्लॉक के भराड़ी बाजार में इंडिया फैलोशिप शक्ति क्लब व कपकोट कांग्रेस के नेतृत्व में देश व प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में मौन पदयात्रा की उसके बाद सभी पीड़ित बेटियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बेटियों के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने प्रतिभाग किया और कहा कि सरकार जल्द से जल्द दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों को न्याय दिलाए।ऐसा न होने पर महिलाएं बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

शोक सभा मे वक्ताओं ने कहा कि दो साल बीतने को हैं लेकिन आज तक अंकिता भंडारी को न्याय नही मिला है। प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, जैसे की चंपावत की बबीता, चमोली की पिंकी, रुद्रपुर की तसलीम इन सभी को जल्द से जल्द न्याय मिले और दोषियों को फांसी की सजा हो।जिस प्रकार से केंद्र की सरकार ने पश्चिम बंगाल में मौमिता भट्टाचार्य केस पर  सीबीआई जांच करवाई है उसी प्रकार अंकित के मामले पर भी सीबीआई जांच हो।

श्रद्धांजलि



कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, इंदिरा फैलोशिप क्लब के स्टेट कॉर्डिनेटर भुवन पाठक,  स्टेट कॉर्डिनेटर सुश्री नंदिनी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल सहित ग्राम प्रधान पोलिंग पुष्पा देवी, ग्राम प्रधान फरसाली भूपाल कोरंगा, ग्राम प्रधान मल्लादेश , ग्रामप्रधान चीरबगड़ , नगर सभासद प्रवीन ऐठानी सहित सैकड़ों महिलाएं रही मौजूद रही।